बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. वहीं 2 घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यहां गन्ने से भरे ट्रक से स्कॉर्पियो की टक्कर हुई है. जबकि स्कॉर्पियो में छत्तीसगढ़ शासन लिखा हुआ है. इससे एक और लापरवाही सामने आई है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
बता दें कि घटना जिले के बालोद थाना क्षेत्र के तरौद पेट्रोल पंप के पास की हुई है. गुरुवार की देर रात बालोद की ओर से स्कॉर्पियो चालक अपने घर जा रहा था. वहीं गन्ने से भरा ट्रैक्टर डौंडीलोहारा क्षेत्र के ग्राम बुल्लूटोला से करकाभाठ शक्कर कारखाना गन्ना बेचने जा रहा था. इसी दौरान दोनों की टक्कर हो गई.
इस घटना में स्कॉर्पियो का चालक बुरी तरह से घायल हो गया. वहीं एक और व्यक्ति को भी चोटें आई हैं. आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी. कुछ ही देर में पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई. उन्होंने घायलों को अस्पताल भिजवाया. इसके साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है.
ये बड़ी लापरवाही आई सामने
मौके पर पहुंची पुलिस पहले तो स्कॉर्पियो में छत्तीसगढ़ शासन लिखा देखकर चौंक गई. उन्हें लगा कि प्रदेश शासन के किसी अफसर की गाड़ी होगी. लेकिन, पूछताछ में पता चला कि विधानसभा चुनाव के दौरान गुंडरदेही एसडीएम मनोज मरकाम के लिए ये गाडी किराए पर ली गई थी. गाड़ी की वापसी होने के बाद भी इसके मालिक ने छत्तीसगढ़ शासन का स्टीकर नहीं हटाया था.गाड़ी का मालिक लीलसेकुमार सिन्हा है जो कृषि उपज मंडी का कर्मचारी है.
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft