रायपुर-बस्तर। छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री कवासी लखमा और उनके करीबियों के वहां ACB-EOW ने छापेमार कार्रवाई की है। यह एक्शन शनिवार की सुबह से ही एक साथ सभी जगहों पर जारी है। बताया जा रहा है कि सुकमा, तोंगपाल, जगदलपुर और दंतेवाड़ा में 13 और रायपुर में एक से अधिक ठिकानों पर कार्रवाई चल रही है। यह एक्शन शराब घोटाले से संबंधित बताया जा रहा है।
दो पूर्व कैबिनेट मंत्री पर शिकायत
छत्तीसगढ़ में शराब और कोयला घोटाले मामले में ED ने दो पूर्व मंत्री, विधायकों समेत 100 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा और खाद्यमंत्री अमरजीत भगत सहित पूर्व विधायक यूडी मिंज, गुलाब कमरो, शिशुपाल सोरी के नाम शामिल है। बता दे कि, कांग्रेस सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के खिलाफ शराब घोटाले में मुकदमा दर्ज है। ईडी की रिपोर्ट में बतौर आबकारी मंत्री कवासी लखमा को हर महीने 50 लाख रुपए दिए जाने का जिक्र किया गया है। फिलहाल वो न्यायिक रिमांड पर केन्द्रीय जेल रायपुर में है।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft