रायपुर। आम आदमी पार्टी (AAP) ने सोमवार को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश की सड़कों, कथित मिलावटी शराब और किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सूरज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि जनता की समस्याओं को लेकर आवाज उठाने वाले लोगों की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
खराब सड़क को लेकर आवाज उठाने पर कार्रवाई का आरोप
सूरज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि AAP के प्रदेश प्रवक्ता लव कुमार दुबे ने खराब सड़कों की समस्या को लेकर आवाज उठाई और सड़क सुधार की मांग की थी। इसके बाद उनके खिलाफ धारा 151 के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया।
AAP प्रवक्ता के मुताबिक, कई दिनों तक उनका आवेदन तक नहीं लिया गया और करीब पांच दिनों तक उन्हें जेल में रखा गया। उन्होंने इसे जनहित के मुद्दों पर आवाज उठाने वालों को दबाने की कार्रवाई बताया।
मिलावटी शराब को लेकर सरकार पर हमला
प्रेस कॉन्फ्रेंस में AAP ने प्रदेश में सामने आ रहे कथित मिलावटी शराब के मामलों को लेकर भी सरकार को घेरा। सूरज उपाध्याय ने कहा कि मिलावटी शराब से जुड़ी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने मध्यप्रदेश में जहरीली अथवा मिलावटी शराब से हुई मौतों का हवाला देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार को ऐसी घटनाओं से सबक लेना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में मिलावटी शराब के कारोबार पर रोक लगाने के लिए सरकार गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है।
एग्रीस्टेक और रकबा समर्पण को लेकर किसानों की परेशानी
AAP ने एग्रीस्टेक पंजीयन और रकबा समर्पण का मुद्दा भी उठाया। सूरज उपाध्याय ने आरोप लगाया कि रकबा कम किए जाने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और प्रदेश के किसानों में इसे लेकर भारी आक्रोश है। किसानों के रकबे में कमी होने से आगामी धान खरीदी पर भी इसका असर पड़ सकता है। पार्टी ने सरकार से किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए पूरी पारदर्शिता के साथ प्रक्रिया संचालित करने की मांग की।
शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ प्रदर्शन का किया जिक्र
AAP नेता ने जांजगीर-चांपा में हुए किसान प्रदर्शन का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया था। पार्टी का आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उनकी आवाज दबाने की कोशिश की गई।
AAP की सरकार से प्रमुख मांगें
शराब माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि जहरीली शराब से होने वाली मौतों को रोका जा सकें।
AAP की चेतावनी- मांगें नहीं मानीं तो होगा प्रदेशव्यापी आंदोलन
आम आदमी पार्टी ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसानों के एग्रीस्टेक पंजीयन और रकबा समर्पण के नाम पर धान खरीदी में किसी तरह की गड़बड़ी हुई, किसानों के हितों से खिलवाड़ जारी रहा और प्रदेश की सड़कों की स्थिति में सुधार नहीं किया गया, तो पार्टी प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन करेगी।
जांजगीर-चांपा में BDG ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा, मास्टर एडमिन समेत 6 गिरफ्तार
गोपालापुर में भीषण आग: मां-बेटे की मौत, बेटी गंभीर रूप से झुलसी, पेट्रोल केन से विकराल हुई आग
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft