रायपुर. राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2023 के लिए मंगलवार को राजभवन में 52 शिक्षकों के नाम की घोषणा हुई है. राजभवन के दरबार हाल में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री रविन्द्र चैबे ने घोषणा की. उल्लेखनीय है कि राजभवन के दरबार हाल में मंगलवार को शिक्षक दिवस के अवसर राज्य शिक्षक सम्मान पुरस्कार 2022 कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई. इसमें शिक्षकों का सम्मान किया गया. साथ ही 2023 के लिए शिक्षक सम्मान के लिए शिक्षकों के नाम की घोषणा की गई.
बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों का सम्मान
राज्य सरकार शिक्षक दिवस के दिन राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित करता रहा है. जिससे शिक्षकों का उत्साहवर्धन हो सके व वे अपने कार्य व जिम्मेदारी को निभा सके.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft