रायपुर. छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल यानी CGBSE ने कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल घोषित कर दिया है. 12 वीं की जहां 1 मार्च से तो 10 वीं की परीक्षा 2 मार्च से शुरू होगी. खास ये कि 25 मार्च को मनने वाले होली पर्व तक सभी परीक्षाएं संपन्न हो चुकी रहेंगी.
बता दें कि इस साल छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की दोनों परीक्षाओं के लिए प्रदेशभर से 6 लाख 10 हजार स्टूडेंट्स ने अपना पंजीयन कराया है. विभिन्न स्कूलों के माध्यम से इसके लिए फार्म भरा गया था. इसके कक्षा 10वीं में 3 लाख 47 हजार और कक्षा 12वीं के लिए 2 लाख 62 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा के लिए फॉर्म भरे हैं.
इसके साथ ही माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा को लेकर कवायद शुरू कर दी थी. इन्हीं तैयारियों के बीच अब समय-सारिणी घोषित की गई है. इस संबंध में टाइम टेबल जारी भी कर दिए गए हैं. इसे आप विषयवार तिथियों के साथ नीचे देख सकते हैं.
ये है परीक्षा का समय व अवधि
कक्षा 12वीं, समय- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक, तिथि- 1 मार्च से 23 मार्च 2024
कक्षा 10वीं, समय- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक, तिथि- 2 मार्च से 21 मार्च 2024
शारीरिक प्रशिक्षण पत्रोपाधि परीक्षा, समय- सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक, तिथि- 1 मार्च से 12 मार्च 2024
कक्षा 12 वीं का टाइम टेबल
कक्षा 10 वीं का टाइम टेबल
भारत की कृषि गाथा का नया रूप: परिवर्तन का एक दशक
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft