Wednesday ,August 05, 2026
होमयूथ एंड कॅरियरMPPSC ADPO भर्ती: आवेदन का आखिरी मौका, अब 25 हजार रुपए पेनल्टी देकर कर सकेंगे अप्लाई...

MPPSC ADPO भर्ती: आवेदन का आखिरी मौका, अब 25 हजार रुपए पेनल्टी देकर कर सकेंगे अप्लाई

 Newsbaji  |  Aug 05, 2026 11:03 AM  | 
Last Updated : Aug 05, 2026 11:03 AM
MPPSC एडीपीओ भर्ती: 25 हजार रुपए पेनल्टी के साथ आवेदन का अंतिम मौका
MPPSC एडीपीओ भर्ती: 25 हजार रुपए पेनल्टी के साथ आवेदन का अंतिम मौका

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC) ने सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन नहीं कर पाए अभ्यर्थियों को अंतिम मौका दिया है। हालांकि इस बार आवेदन में देरी करने वाले उम्मीदवारों को भारी कीमत चुकानी होगी। आयोग ने 4 अगस्त से 23 सितंबर तक विशेष प्रावधान के तहत आवेदन की सुविधा दी है, लेकिन इसके लिए 25 हजार रुपए की विशेष पेनल्टी जमा करनी होगी।

इससे पहले आयोग ने 3 अगस्त तक 3 हजार रुपए की लेट फीस के साथ आवेदन करने का अवसर दिया था। इसके बाद भी आवेदन से वंचित रहने वाले अभ्यर्थियों के लिए अब यह अंतिम अवसर उपलब्ध कराया गया है।

18 अक्टूबर को होगी परीक्षा
MPPSC की सहायक जिला अभियोजन अधिकारी (ADPO) भर्ती परीक्षा 18 अक्टूबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आयोग के मुताबिक अब तक 21 हजार से अधिक अभ्यर्थी आवेदन कर चुके हैं। अंतिम अवसर मिलने के बाद आवेदन संख्या में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।

30 से 45 दिन में आएगा रिजल्ट
आयोग ने परीक्षा प्रक्रिया को समयबद्ध रखने की तैयारी की है। परीक्षा समाप्त होने के 30 से 45 दिनों के भीतर परिणाम घोषित किए जाने की योजना है। इसके बाद चयन प्रक्रिया के अगले चरण के तहत फरवरी-मार्च में साक्षात्कार (इंटरव्यू) आयोजित किए जा सकते हैं।

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना
जो उम्मीदवार अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए यह अंतिम मौका है। हालांकि आवेदन करने से पहले पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और शुल्क संबंधी सभी नियमों की अच्छी तरह जांच कर लें। क्योंकि इस अवधि में आवेदन करने पर सामान्य शुल्क के अलावा 25 हजार रुपए की विशेष पेनल्टी देना अनिवार्य होगा।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft