रायपुर। छत्तीसगढ़ में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रदेश की शासकीय स्कूलों में रिक्त पदों को भरने के लिए 1654 शिक्षकों की भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया का संचालन छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल (CG व्यापम) के माध्यम से किया जाएगा।
लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार, E एवं T संवर्ग की शासकीय शालाओं में विभिन्न विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। पूरी भर्ती प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और अभ्यर्थियों को CG व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। आवेदन शुरू होने की तिथि, अंतिम तिथि और अन्य दिशा-निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।
25 अक्टूबर को होगी भर्ती परीक्षा
शिक्षा विभाग ने शिक्षक भर्ती परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी है। CG व्यापम 25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित करेगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम, प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि और परीक्षा केंद्रों की जानकारी बाद में जारी की जाएगी।
विषयवार रिक्त पद
पूरी प्रक्रिया रहेगी ऑनलाइन
अभ्यर्थियों को आवेदन, दस्तावेज अपलोड और अन्य सभी औपचारिकताएं ऑनलाइन पूरी करनी होंगी। विभाग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन से जुड़ी सभी ताजा जानकारी के लिए समय-समय पर CG व्यापम और स्कूल शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
युवाओं के लिए अवसर
राज्य में लंबे समय से शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह भर्ती अभियान महत्वपूर्ण माना जा रहा है। भर्ती पूरी होने के बाद शासकीय स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर होने के साथ शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
मलेरिया का कहर, इलाज में देरी का आरोप, भानुप्रतापपुर में महिला की मौत, जिले में तीसरा मामला
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft