जॉब. सेना में जाकर देश की सेवा करने का सपना देखने वाले उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) की ओर से सब इंस्पेक्टर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र जारी किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वह अपना आवेदन rectt.bsf.gov.in या bsf.gov.in पर पंजीयन कर के कर सकेंगे।
31 मई तक कर लें आवेदन
सीमा सुरक्षा बल की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द ही जारी होने वाली है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह 31 मई, 2022 तक अपना आवेदन पूरा कर लें। ताकि किसी भी तकनीकी समस्या न आए।
भर्ती की जानकारी
- इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट)- 1 पद
- सब इंस्पेक्टर- 57 पद
- जूनियर इंजीनियर/सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल)- 32 पद
शैक्षणिक योग्यता - इंस्पेक्टर (आर्किटेक्ट)- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्किटेक्ट में डिग्री; आर्किटेक्ट परिषद के साथ पंजीकृत।
- सब इंस्पेक्टर- सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
- जूनियर इंजीनियर/सब इंस्पेक्टर (इलेक्ट्रिकल)- इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष होनी चाहिए। उम्मीदवार किसी भी अधिक जानकारी और नए अपडेट के लिए बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
आवेदन करने का तरीका - सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
- अब आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
- अब मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और दस्तावेजों को अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
- आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।