रायपुर। छत्तीसगढ़ में 90 विधानसभा की सीटें है। जिसमें 71 सीटों पर कांग्रेस पार्टी का कब्जा है। शेष 19 सीटों पर भाजपा और जोगी कांग्रेस व बसपा के विधायक है। प्रदेश के इतिहास में किसी भी दल ने इतनी सीटों पर जीत हासिल नहीं की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मानते है कि 71 सीट जीत पाना अपने आप में एक बड़ी चुनौती है। साल 2023 में भी इसी लक्ष्य के साथ चलेंगे।
नव निर्वाचित विधायक ने ली शपथ
छत्तीसगढ़ विधानसभा में कांग्रेस के 71वें विधायक ने विधिवत शपथ ले ली है। खैरागढ़ की नव निर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान वो खासतौर पर छत्तीसगढ़ी ड्रेस और गहने पहने नजर आई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, कृषि मंत्रि रविन्द्र चौबे समेत अन्य मंत्री व विधायक शामिल हुए।

खैरागढ़ सीट पर हुआ उपचुनाव
खैरागढ़ से विधायक रहे देवव्रत सिंह का नवम्बर 2021 में निधन हो गया था। उसकी वजह से रिक्त हुई सीट पर उप चुनाव हुए है। 12 अप्रैल को मतदान में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। 16 अप्रैल को परिणाम आए उसमें कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को बीस हजार से अधिक वोटों से हराया था।
90 सीटों वाली छत्तीसगढ़ विधानसभा
छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। साल 2018 के आम चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटें थी। भाजपा 15 और जोगी कांग्रेस को 5 सीटें मिलीं थी। वहीं बहुजन समाज पार्टी को 2 सीटे मिली थी। पिछले साढे तीन सालों में भाजपा के एक और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के दो विधायकों का निधन हो गया। उन सभी उप चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है। अब वर्तमान में कांग्रेस के 71 विधायक, भाजपा के 14, जोगी कांग्रेस के 3 और बसपा के दो विधायक है।
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft