Tuesday ,August 11, 2026
होमयूथ एंड कॅरियरAIIMS Raipur Recruitment 2026, सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपए वेतन; 16 अगस्त तक करें आवेदन...

AIIMS Raipur Recruitment 2026, सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती, 67,700 रुपए वेतन; 16 अगस्त तक करें आवेदन

 Newsbaji  |  Aug 11, 2026 09:13 AM  | 
Last Updated : Aug 11, 2026 09:15 AM
AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती
AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के 121 पदों पर भर्ती

रायपुर। मेडिकल क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रायपुर ने सीनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक), ग्रुप-A के 121 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार Pay Matrix Level-11 में 67,700 रुपए प्रतिमाह बेसिक वेतन दिया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 16 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

6 अगस्त से शुरू हुए आवेदन
AIIMS रायपुर की इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 6 अगस्त 2026 से शुरू हो चुकी है। उम्मीदवारों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत Google Form के माध्यम से आवेदन करना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2026 है। ऐसे में पात्र उम्मीदवारों को अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना आवेदन करने की सलाह दी गई है।

121 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत सीनियर रेजिडेंट के कुल 121 पद भरे जाएंगे। वर्गवार पदों की बात करें तो इनमें- 

  • General: 44 पद
  • OBC: 37 पद
  • SC: 20 पद
  • ST: 13 पद
  • EWS: 7 पद

इन विभागों में हैं रिक्तियां
AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के पद कई महत्वपूर्ण विभागों में उपलब्ध हैं। इनमें एनेस्थिसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर, एनाटॉमी, बायोकेमिस्ट्री, कार्डियोलॉजी, डर्मेटोलॉजी, एंडोक्राइनोलॉजी, गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी, जनरल मेडिसिन, जनरल सर्जरी, नेफ्रोलॉजी, न्यूरोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स, पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन, रेडियो डायग्नोसिस, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी और यूरोलॉजी शामिल हैं।

प्रमुख विभागों में पदों की संख्या इस प्रकार है- 

विभाग पद
एनेस्थिसियोलॉजी एवं क्रिटिकल केयर     5
एनाटॉमी 2
बायोकेमिस्ट्री 3
कार्डियोलॉजी 1
डर्मेटोलॉजी     2
एंडोक्राइनोलॉजी 3
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजी 4
जनरल मेडिसिन 8
जनरल सर्जरी 6
नेफ्रोलॉजी 4
न्यूरोलॉजी 2
ऑर्थोपेडिक्स 4
पीडियाट्रिक्स 3
पैथोलॉजी एवं लैब मेडिसिन 5
रेडियो डायग्नोसिस 3
सर्जिकल ऑन्कोलॉजी 3
यूरोलॉजी 4

इसके अलावा बर्न्स एवं प्लास्टिक सर्जरी, CTVS, क्लिनिकल हेमेटोलॉजी, कम्युनिटी एवं फैमिली मेडिसिन, डेंटिस्ट्री, फोरेंसिक मेडिसिन, मेडिकल ऑन्कोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी, नियोनेटोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, न्यूक्लियर मेडिसिन, साइकियाट्री और ट्रॉमा एवं इमरजेंसी समेत अन्य विभागों में भी पद शामिल हैं। ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में सबसे अधिक 10 पद बताए गए हैं।

कौन कर सकता है आवेदन?
सीनियर रेजिडेंट पदों के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से MD, MS, DNB या निर्धारित डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं डेंटिस्ट्री के पदों के लिए संबंधित स्पेशियलिटी में MDS की डिग्री जरूरी है। स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ से जुड़े पदों के लिए संबंधित विषय में निर्धारित MD/DNB या समकक्ष योग्यता आवश्यक है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि, वे जिस विभाग के पद के लिए आवेदन कर रहे हैं, उसकी विशिष्ट शैक्षणिक योग्यता आधिकारिक भर्ती अधिसूचना से जरूर जांच लें।

45 वर्ष है अधिकतम आयु सीमा
AIIMS रायपुर की इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को केंद्र सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों के आवेदन और दस्तावेजों की जांच के बाद उनकी शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया में आवश्यकता पड़ने पर स्क्रीनिंग या लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। इसके बाद इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। अंतिम चयन निर्धारित मानदंडों और मेरिट के आधार पर होगा।

कितना मिलेगा वेतन?
चयनित उम्मीदवारों को 7वें CPC के Pay Matrix Level-11 के अनुसार 67,700 रुपये प्रतिमाह बेसिक पे मिलेगा। इसके अलावा नियमानुसार अन्य भत्ते और सुविधाएं भी देय होंगी। इन पदों पर नियुक्ति तीन वर्ष की अवधि के लिए की जाएगी।

आवेदन शुल्क कितना है?
General, OBC और EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 1,000 रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं महिला, SC, ST, PwBD और पूर्व सैनिक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है।

जरूरी तारीखें

  • भर्ती: सीनियर रेजिडेंट (नॉन-एकेडमिक), ग्रुप-A
  • कुल पद: 121
  • आवेदन शुरू: 6 अगस्त 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 16 अगस्त 2026
  • अधिकतम आयु: 45 वर्ष
  • वेतन: 67,700 रुपये प्रतिमाह (Pay Matrix Level-11)
  • नियुक्ति अवधि: 3 वर्ष
  • आवेदन माध्यम: Google Form

उम्मीदवार ध्यान दें
इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले AIIMS रायपुर की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें। पदवार शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आरक्षण, आयु में छूट, दस्तावेज और आवेदन संबंधी अन्य शर्तों की पुष्टि आधिकारिक नोटिफिकेशन से करना जरूरी है। आवेदन की अंतिम तारीख 16 अगस्त 2026 है, इसलिए पात्र उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft