नेशनल डेस्क। अमेरिका के वर्जीनिया प्रांत पर एक शख़्स ने वॉलमार्ट स्टोर में ताबड़तोड़ फायरिंग की है। इस घटना में अब तक कम से कम 10 लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। शहर की पुलिस ने एक ट्वीट कर इसकी पुष्टि की है।
जानकारी के मुताबिक, चेजापीक पुलिस ने बयान में लिखा, हम कंफ़र्म करते हैं, सेम्स सर्कल इलाके में एक शूटर ने गोलियां चलाई है। इसके बाद शूटर को मार दिया गया है। पुलिस ने वॉलमार्ट के आस-पास के इलाके को सील कर दिया है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि, हमें रात करीब 10 बजे गोलीबारी की सूचना मिली। हम तुरंत मौके पर पहुंचे। कई लोग मारे गए हैं, कई घायल हुए हैं। हम फिलहाल मृतकों का आंकड़ा नहीं बता सकते हैं। जांच के बाद ही कुछ सामने आ पाएगा। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। हम उनसे पूछताछ करेंगे। लेकिन मीडिया रिपोर्ट के हिसाब से इस फायरिंग में कम से कम दस लोग मारे जाने की खबर हैं।
छत्तीसगढ़ में पटवारी के 200 पदों पर भर्ती को मंजूरी, जल्द शुरू होगी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
9 सितंबर को होगी विष्णु कैबिनेट की अहम बैठक, इन मुद्दों पर रहेगी नजर
शिवनाथ नदी में बहा युवक, दो दिन बाद SDRF ने बरामद किया शव
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft