डेस्क. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के दौसा खंड का उद्घाटन करने के लिए दौसा आने वाले हैं. इससे पहले जांच के दौरान एक पिकअप से 1000 किलो विस्फोटक समेत 65 डेटोनेटर व 13 कनेक्टिंग वायर बरामद हुए हैं. इसके साथ ही पूरे पुलिस व प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया. एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले राजस्थान के दौसा शहर के साथ ही आसपास के पूरे इलाके में पुलिस बल व जांच एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया है. जगह-जगह पुलिस की तैनाती के साथ ही पेट्रोलिंग भी की जा रही है. यही नहीं, वाहनों की भी सघन चेकिंग की जा रही है. पुलिस अफसरों से लेकर प्रशासनिक अफसर भी कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. इन सबके बीच गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तलाशी अभियान व नाकेबंदी के दौरान एक पिकअप को रुकवाकर उसकी तलाशी ली गई.
पिकअप में ये विस्फोटक सामग्रियां बरामद हुईं. इसके साथ ही एक आरोपी राजेश मीणा को भी हिरासत में लिया गया. उससे पूछताछ की जा रही है. वहीं बड़ा सवाल ये भी है कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक को आखिर कहां इस्तेमाल किया जाना था. उससे पूछताछ व जांच में ही इसके स्पष्ट होने की बात कही जा रही है.
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft