मुंबई। कांटा लगा से रातों-रात स्टार बनीं शेफाली जरीवाला अब इस दुनिया में नहीं रही। शेफाली का 42 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। शुक्रवार को अचानक उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां कुछ ही समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
शेफाली मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके की है। यहां वे अपने पति पराग त्यागी के साथ रहा करती थी। बताया जा रहा है कि तकरीबन सुबह 11 बजे उनकी तबीयत खराब हुई, जिसके बाद पराग उन्हें नजदीक के बेलेव्यू अस्पताल लेकर गए। अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर्स ने शेफाली को डेड ऑन अराइवल घोषित कर दिया।
फिल्म पत्रकार विकी लालवानी ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में शेफाली के निधन की पुष्टि की है। पोस्ट में यह भी बताया कि, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए उन्होंने अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर विजय लुल्ला से कांटेक्ट किया, लेकिन उन्होंने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। वहीं, अस्पताल के एक अन्य डॉक्टर, डॉ. सुशांत ने अभिनेत्री की मौत की पुष्टि की है। शेफाली के शव को अब कूपर अस्पताल भेज दिया गया है, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
शेफाली जरीवाला का जन्म गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। वे वर्ष 2002 में आए ‘कांटा लगा' गाने के रीमिक्स वीडियो से घर-घर में मशहूर हो गई थी। इस गाने की लोकप्रियता के बाद उन्हें लोग ‘कांटा लगा गर्ल' के नाम से जानने लगे थे। हालांकि उस समय इस गाने को लेकर कुछ विवाद भी हुए थे, लेकिन शेफाली को और पहचान मिली। शेफाली ने बिग बॉस 13 में बतौर कंटेस्टेंट भाग लेकर भी खूब लोकप्रियता हासिल की।
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
फर्जी जमीन का सौदा कर 26 लाख रुपए की ठगी, पंचायत सचिव गिरफ्तार
महंगाई का नया झटका: घरेलू LPG सिलिंडर 29 रुपए महंगा, दिल्ली में कीमत 942 रुपए पहुंची
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft