Saturday ,April 25, 2026
होमछत्तीसगढ़7, 8 और 9 जुलाई को भाजपा करेंगी मंथन, रायपुर को छोड़कर 400 किमी दूर मैनपाट में होगी बैठक...

7, 8 और 9 जुलाई को भाजपा करेंगी मंथन, रायपुर को छोड़कर 400 किमी दूर मैनपाट में होगी बैठक

 Newsbaji  |  Jun 28, 2025 10:51 AM  | 
Last Updated : Jun 28, 2025 10:51 AM
मैनपाट में भाजपा की होने वाली मैराथन बैठक
मैनपाट में भाजपा की होने वाली मैराथन बैठक

रायपुर। छत्तीसगढ़ में वर्तमान सरकार की अहम बैठक जुलाई के पहले सप्ताह में मैनपाट में आयोजित होने जा रही है। जिसमें प्रदेश भाजपा के सभी विधायक, सांसद और अन्य पदाधिकारी शामिल रहेंगे। इसके अलावा साय सरकार व सभी कैबिनेट मंत्री इस विशेष मंथन शिविर में शामिल रहने वाले है। आयोजित बैठक में केंद्रीय नेतृत्व के नेता स्थानीय विधायक, सांसद और राज्य सरकार के मंत्रियों को विशेष प्रशिक्षण देगें। 

केन्द्रीय नेतृत्व करेंगा प्रशिक्षित 
भाजपा के सभी पदाधिकारी और साय सरकार मैनपाट में 7, 8 और 9 जुलाई को मौजूद रहेगी। केंद्रीय संगठन मंत्री अजय जमवाल व संगठन मंत्री पवन साय ने मैनपाट का दौरा किया। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर की तैयारियों को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस प्रशिक्षण शिविर में शिरकत कर सकते है। 

इस बैठक में सत्ता और संगठन में समन्वय बैठाने के साथ ही कैसे सरकार की योजनाओं को लोगों तक कैसे पहुंचाया जाए इस पर मंथन होगा। इसके लिए विधायक और सांसदों को ट्रेंड किया जाएगा। भाजपा प्रवक्ता अनुराग सिंहदेव ने भी इस प्रशिक्षण शिविर को बेहद महत्वपूर्ण बताया है।

विपक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना
सूबे की साय सरकार बनने के बाद, अब तक की सबसे बड़ी बैठक के रूप में इसे देखा जा रहा है। प्रशिक्षण शिविर से नए विधायकों और सांसदों को काफी फायदा होगा, तो वहीं कांग्रेस ने भाजपा के प्रशिक्षण शिविर को लेकर कहा है कि, इस सरकार में मुख्यमंत्री की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। अफसर और मंत्री बेलगाम हो चुके हैं। ऐसे में प्रशिक्षण शिविर का कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।  

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft