मुंबई। फिल्म अभिनेता और फेमस प्रोड्यूसर डायरेक्टर धीरज कुमार का निधन हो गया। उन्होंने 79 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो निमोनिया से जूझ रहे थे। जिसके चलते उन्हें गंभीर हालत में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते दिन सोमवार को उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।
तबीयत बिगड़ने से पहले गए थे मंदिर
धीरज कुमार तबीयत बिगड़ने से पहले इस्कॉन मंदिर गए थे, जहां उन्होंने दर्शन किए थे। इसके बाद ही उनकी सेहत अचानक बिगड़ गई और उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने मंगलवार को दम तोड़ दिया। दिग्गज एक्टर-प्रोड्यूसर के निधन से इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन के बाद अब कई कलाकारों की तरफ से संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। हालांकि अभी तक उनके परिवार की तरफ से इस मामले पर कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। ना ही परिवार की तरफ से इस पर कुछ भी कहा गया है।
बता दें, धीरज कुमार ने फिल्मों में काम करने के साथ-साथ कई फिल्म और टीवी सीरियलों को प्रोड्यूस भी कर चुके है। उन्होंने 1965 में एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रखा था। उन्होंने पंजाबी फिल्मों के साथ बॉलीवुड की कई मूवीज में काम किया है। उन्होंने 1970 से 1984 के बीच करीब 21 पंजाबी फिल्मों में किया है. फिर उन्होंने खुद की प्रोडक्शन कंपनी क्रिएटिव आई के नाम से खोली, जिसे वे चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर बने।
चैतन्य बघेल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, शराब घोटाला मामले में जमानत बरकरार
BASLP Admission 2026: रायपुर के JNM मेडिकल कॉलेज में आवेदन शुरू, 10 अगस्त तक करें अप्लाई
जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठीचार्ज लोकतंत्र पर हमला : राजेश दुबे
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft