रायगढ़। शहर के रामभाठा स्थित पुराने बस डिपो परिसर में मंगलवार सुबह एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। युवक की सिर कुचलकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान संजय मैदान क्षेत्र निवासी धनुर्जय चौहान के रूप में हुई है।
सुबह लाश मिलने से मची सनसनी
पुराने बस डिपो परिसर में मंगलवार सुबह धनुर्जय चौहान का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शुरुआती जांच में युवक की हत्या सिर पर गंभीर वार कर किए जाने की बात सामने आई है।
नशे के विवाद से जोड़कर देख रही पुलिस
पुलिस को प्रारंभिक जांच में आशंका है कि, नशे के दौरान किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की हत्या की गई होगी। पुराना बस डिपो परिसर लंबे समय से नशेड़ियों के जमावड़े के लिए बदनाम रहा है। इसी आधार पर पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है।
दो-तीन संदिग्धों के शामिल होने की आशंका
वारदात में 2-3 संदिग्धों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। हालांकि हत्या की वास्तविक वजह क्या थी और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
FSL टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस के साथ एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच-पड़ताल कर हत्या से जुड़े संभावित साक्ष्य जुटाए। पुलिस अब घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
आरोपियों तक पहुंचने में जुटी पुलिस
फिलहाल पुलिस हत्या की वजह, घटनाक्रम और वारदात में शामिल संदिग्धों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है। जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में जल्द ही अहम खुलासे होने की संभावना है।
UPI Payment को लेकर सरकार का बड़ा फैसला, 2,000 रुपए तक के लेनदेन पर नहीं लगेगा कोई शुल्क
अमृतधारा में 12 हाथियों की दस्तक से मचा हड़कंप, 40 से अधिक ग्रामीणों को रातभर रेस्ट हाउस में रखा
AAP ने सड़क, मिलावटी शराब और किसानों के मुद्दे पर सरकार को घेरा, आंदोलन की चेतावनी
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft