बिलासपुर. बारातियों से भरा छोटा हाथी लौटते समय रोड किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। इस हादसे में एक बाराती की मौत हो गई। जबकि आठ बाराती गंभीर रूप से घायल हैं। उनमें से कुछ का इलाज पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तो जिनकी हालत नाजुक है उनका सिम्स में चल रहा है।
दरअसल, बुधवार की रात जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भैंसों से बिलासपुर जिले के पचपेड़ी क्षेत्र के जोंधरा में बारात आई थी। शादी संपन्न होने के बाद रात करीब आठ बजे बाराती वापस छोटा हाथी में सवार हुए और अपने गांव की ओर रवाना हुए। पचपेड़ी क्षेत्र के सोनसरी गांव के पास बरातियों से भरा छोटा हाथी खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया। हादसे में ग्राम भैसो का रहने वाले अर्जुन पटेल को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जबकि करीब आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इस बीच बरातियों ने ही इस हादसे की सूचना डायल 112 को दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। घायल बारातियों को पामगढ़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जबकि मृतक के शव को पीएम के लिए मर्च्युरी भेज दिया। गुरुवार की सुबह शव का पीएम कराया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल कई मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई थी। डाक्टरों ने उन्हें बिलासपुर के सिम्स रेफर कर दिया। यहां उनका उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft