मोहला-मानपुर. छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला क्षेत्र में पुलिस ने आदिवासी नेता सुरजू टेकाम को गिरफ्तार किया है. उस पर नक्सल समर्थन का आरोप लगता रहा है. वहीं अब पुलिस ने उसके घर से नक्सल सामग्री व हथियार बरामद किए हैं.
बता दें कि सुरजू टेकाम विवादित बयानों के लिए जाने जाता रहा है. विधानसभा चुनाव के दौरान ही उसने मंच पर कह दिया था कि बीजेपी नेताओं को देखते ही काट डालो. इसे लेकर काफी हंगामा हुआ था. वहीं समय-समय पर वह नक्सलियों के समर्थन में भी बात कहते रहता है. पुलिस की उस पर लंबे समय से नजर थी.
इस बार किसी ने उसके खिलाफ शिकायत कर दी. तब मौका देखकर पुलिस ने उसके घर पर छापामार कार्रवाई की. इस दौरान उसके घर से बारूद, नक्सल पर्चे, नक्सल साहित्य, कोर्डेक्स वायर, डेटोनेटर, बैटरी आदि सामान बरामद किए गए. उन्हें जब्त करने के साथ ही पुलिस ने सुरजू को भी गिरफ्तार कर लिया है.
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft