राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री व लोकसभा चुनाव 2024 में राजनांदगांव सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने मंगलवार को अपना नामांकन दाखिल किया. इसके बाद शहर के हाई स्कूल मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया. इसके बाद रैली की शुरुआत की गई.
बता दें कि पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने सभा व रैली के माध्यम से अपना शक्ति प्रदर्शन किया है. पहले वे कलेक्टोरेट में नामांकन दाखिल करने पहुंचे. वहां उनके साथ नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत और खुज्जी विधायक भोलाराम साहू भी मौजूद थे.
वहां से निकलने के बाद वे अपने समर्थकों के साथ स्टेट हाई स्कूल मैदान पहुंचे. यहां कांग्रेस की सभा आयोजित हुई. मंच पर पूर्व सीएम बघेल के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डाॅ. चरणदास महंत, शिव कुमार डहरिया, विधायक भोलाराम साहू, इंद्र शाह मंडावी, हर्षिता स्वामी बघेल, महापौर हेमा देशमुख व अन्य नेता मौजूद रहे. आपको बता दें कि रैली हाई स्कूल मैदान से महावीर चौक, जय स्तंभ चौक होते हुए शीतला मंदिर पहुंचेगी और वहां समापन किया जाएगा.
हाईटेक अस्पताल में 32 लाख रुपए के गबन का आरोप, कैशियर गिरफ्तार
CRPF कैंप से लापता आरक्षक का पेड़ पर मिला शव, घरेलू विवाद के बाद निकला था घर से
बारिश में जलती रही चिता, ऊपर तनी रही चादर: मांगरू के श्मशान ने खोली सरकारी दावों की पोल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft