जशपुर. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में पति-पत्नी ने साथ बैठकर शराब पी. इसी दौरान पति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर सवाल उठाते हुए झगड़ा शुरू कर दिया. देखते ही देखते हाथ-मुक्के और लकड़ी से उसकी पिटाई करने लगा. इस दौरान युवक का पिता छुड़ाने आया तो उसे भी भगा दिया. बाद में पत्नी की मौत हो गई. पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि मामला जिले के सन्ना थाना क्षेत्र के ग्राम मांझाटोली का है. यहां रहने वाले 60 वर्षीय महेश राम ने बीते 31 मई को थाने में सूचना दी कि उसका बड़ा पुत्र मिंसू प्रजापति करीब 10 वर्ष पहले शंकरगढ़ क्षेत्र की एक महिला को पत्नि बनाकर रखा हुआ था. उनका एक तीन साल का बेटा भी है. दोनों पति-पत्नी साथ बैठकर शराब पीते थे. इस दौरान वह अपनी पत्नी से उसके चरित्र पर शंका करते हुए उससे झगड़ा करता था. साथ ही दूसरे लड़कों से बात करने पर सवाल उठाता था.
एक दिन पहले भी दोनों ने सुबह से शराब पी रखी थी. इसके बाद से मिंसू उससे विवाद कर रहा था और बाद में हाथ-मुक्के व लकड़ी से मारपीट कर रहा था. उसने बीच बचाव की कोशिश की तो धक्के मारकर भगा दिया. देर रात तक भी वह पिटाई कर रहा था. वहीं बाद में पिटाई से उसकी बहू की मौत हो गई. इसके बाद पुलिस ने आरोपी मिंसू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की. इस दौरान आरोपी मिंसू फरार हो गया था. पतासाजी कर आखिर उसे 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया. उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा.
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft