जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वहां के एक होटल के कमरे में एक युवक की लाश मिली. युवक महाराष्ट्र के पुणे से आया था और होटल में एक कमरा लेकर रह रहा था. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
बता दें कि पुणे में रहने वाला 35 वर्षीय अभिजीत बिजनेस के सिलसिले में हमेशा जांजगीर आता था. बीते दिनों भी वह यहां आया था. फिर 24 अगस्त को उसने लिंक रोड स्थित मयंक होटल में एक कमरा बुक किया. लेकिन, इसके बाद से वह एक बार भी बाहर नहीं आया. ऐसे में होटल स्टाफ को शक हुआ. ऐसे में पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाया. तब पता चला कि अंदर अभिजीत की लाश पड़ी हुई है.
पुलिस कर रही जांच
इस संबंध में सिटी कोतवाली टीआई अशोक वैष्णव का कहना है कि एमएलसी की टीम को बुलाकर जांच कराई गई है. साथ ही कई अहम फोरेंसिक सबूत जुटा लिए गए हैं. इसके साथ ही मामले की जांच की जा रही है.
पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज
बहरहाल शव काे सुरक्षित रखवाकर उसके परिजनों को सूचना दी गई है. उनके आने के बाद पीएम के लिए भेजा जाएगा. वहीं पोर्स्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि उसने आत्महत्या की है या फिर मामला कुछ और है.
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft