जांजगीर. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में कोरबा की ओर जाने वाले मार्ग में पंतोरा चौकी क्षेत्र में भारतमाला रोड पर हत्या हुई है. बिलासपुर निवासी ऑटो चालक की यहां लाश मिली है, जिसका सिर पत्थर से कुचल दिया गया था. जबकि उसकी ऑटो भी पास में ही पलटी हुई मिली है.
पुलिस के अनुसार, मृतक 36 वर्षीय पंकज शास्त्री बिलासपुर शहर से लगे ढेका गांव का रहने वाला था. वह बिलासपुर में ऑटो चलाता था. जानकारी के मुताबिक वह सोमवार की शाम करीब 7 बजे बिलासपुर से ऑटो लेकर निकला था. काफी देर तक इंतजार के बाद परिजनों ने उसे फोन लगाया. लेकिन, वह फोन नहीं उठा रहा था.
उन्हें किसी अनहोनी की आशंका थी. इधर, जांजगीर-चांपा जिले में पंतोरा चौकी क्षेत्र में भारतमाला रोड पर उसकी लाश मिलने की सूचना पहुंची. पुलिस की टमी मौके पर पहुंची तो देखा कि उसकी लाश सड़क पर ही पड़ी थी. सिर को पत्थर मारकर कुचला गया था.
एसपी पहुंचे मौके पर
मृतक की ऑटो को भी पास में ही पलटा दिया गया था. मंगलवार की सुबह पूरे मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भी दी जा चुकी थी. लिहाजा एसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे. बहरहाल हत्यारे का कुछ सुराग हाथ नहीं लगा है. शव को पीएम के लिए भेजा गया है. वहीं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट से लेकर फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया था.
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft