रायपुर. नदी, नाले में डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है. शनिवार को भी रायपुर के धरसींवा के कोल्हान नाला में एक युवक बह गया. जानकारी के मुताबिक तीन युवक व एक बच्चा नहाने के लिए धरसींवा स्थित कोल्हान नाला गए थे. इस दौरान तीनों युवक डूबने लगे.
युवको की उम्र 20 से 25 साल की बताई जा रही है. वहीं बच्चे की उम्र 10 वर्ष है. नहाते समय जब युवक डूबने लगे तब बच्चे ने दो युवकों को पकड़ लिया. लेकिन तीसरा युवक बह गया. उसकी तलाश जारी है. ये चार लोग घूमने निकले थे तब अचानक नहाने के लिए नाले में उतरे.
नहाते समय अचानक गहराई में चले गए और डूबने लगे. यह देखकर बच्चे ने दो युवकों का हाथ पकड़ लिया और खींचा. जबकि एक युवक आगे नाले में बह गया. बचाए गए युवक के पेट में पानी भरने से उसे अस्पताल भिजवाया गया. एनडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है. युवक गांव में मेहमान बनकर आया था.
सड़क पर बर्थडे पार्टी, बोनट पर केक और आतिशबाजी! अभनपुर के नायब तहसीलदार की वायरल रील से मचा बवाल
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft