छत्तीसगढ़. प्रदेश में मानसून सक्रिय है. सुबह से ही अलग-अलग जिलों में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के मुताबिक दिनभर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है. वहीं कुछ हिस्सों में तेज बारिश होने के आसार है. लगातार हो रहे बारिश से तापमान में गिरावट हो गई है.
रायपुर, बिलसपुर, धमतरी, गरियाबंद, दुर्ग, बालोद, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, अंबिकापुर सहित लगभग सभी जिलों में तापमान में बदलाव हुए है. मौसम विभाग के मुताबिक मानसूनी द्रोणिका मध्य समुद्र तल पर जैसलमेर, अजमेर, गुना, मंडिया, पेंड्रा रोड, झारसुगुड़ा, दीघा और उसके बाद पूर्व-दक्षिण पूर्व की ओर उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी तक है.
एक ऊपरी हवा का चक्रवात उत्तर मध्यप्रदेश के मध्य भाग में 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है. वहीं एक द्रोणिका उत्तरी मध्यप्रदेश के मध्य भाग से गंगेटिक पश्चिम बंगाल तक 0.9 किलोमीटर से 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक फैली है.
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft