रायपुर। छत्तीसगढ़ में कुछ दिनों से RTO E-चालान से जुड़े ऑनलाइन ठगी के मामले तेजी से बढ रहे हैं। ठग नकली चालान बनाकर लोगों को मैसेज भेजते हैं और उनमें दिए गए लिंक (जैसे APK फाइल) पर क्लिक करने के लिए निर्देशित करते हैं। इन लिंक के जरिए लोगों की निजी जानकारी और बैंक खाते से रुपए की चोरी की जा रही है।
यहीं वजह है कि, छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने आम लोगों से अपील की है कि, वे अपने वाहन से संबंधित किसी भी RTO ई- चालान का भुगतान केवल परिवहन विभाग की अधिकृत वेबसाइट https://echallan.parivahan.gov.in के माध्यम से ही करें।
विभागीय अफसरों का कहना है कि, अभी हाल ही में कुछ धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं, जिनमें लोगों को नकली मेसेज या मेल भेजकर चालान राशि जमा कराने की कोशिश की गई है। ऐसे मामलों से बचने के लिए आम लोगों को किसी भी अनधिकृत वेबसाइट या लिंक पर भुगतान करने से बचना चाहिए।
अपने वास्तविक चालान की जानकारी लेने के लिए वाहन मालिक विभागीय वेबसाइट पर जाकर P-ऑनलाइन विकल्प का चयन करें। वाहन नंबर और चेसिस नंबर/इंजन नंबर के अंतिम चार अंक डालने पर चालान से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके बाद सीधे ऑनलाइन भुगतान कर अपने चालान की रिसीप्ट को सुरक्षित रख सकते है।
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft