रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पांच दिवसीय सत्र का दूसरा दिन है। आज की कार्यवाही भी हंगामेदार होने के आसार है। सदन में सत्तापक्ष और विपक्ष दोनों प्रश्नकाल में राज्य सरकार को घेरेगें। प्रमुखता से आज सत्तापक्ष बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाएगा, इसके अलावा भी कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी है।
विधानसभा सदन में पक्ष-विपक्ष के बीच जोरदार हंगामे के पूरे आसार है। सत्तापक्ष के सदस्य अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह और भावना बोहरा सदन में बांग्लादेशी घुसपैठियों का मुद्दा उठाएगें। वहीं अंबिकापुर विधानसभा क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य केन्दों में एम्बुलेंस की कमी होने का मुद्दा सदन में गूंजेगा। इसके अलावा सदन के पटल पर वित्तमंत्री ओपी चौधरी बकाया कर, ब्याज एवं शास्ति के निपटान का बिल पेश करेंगे। इसके साथ ही विभागों की वार्षिक रिपोर्ट भी सदन में रखी जाएगी।
बता दें कि, मानसून सत्र के पहले ही दिन सत्तापक्ष के विधायक के सवाल पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा घिर गए थे। मामला राजस्व निरीक्षक की विभागीय परीक्षा में अनियमितता से जुड़ा था। भाजपा के विधायक राजेश मूणत ने सवाल पूछा कि अब तक इस मामले में एफआईआर क्यों नहीं कराई गई? इस पर मंत्री टंकराम वर्मा ने जवाब दिया कि अभी ईओडब्ल्यू जांच कर रहा है। इसी बीच विपक्ष ने भी वर्तमान सरकार का मुद्दा बताते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग कर दी। तब मंत्री ने कहा कि ईओडब्ल्यू जांच कर रही है। अगले सत्र से पहले कार्रवाई हो जाएगी। मंत्री के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष सदन से वॉकआउट कर दिया था।
रेलवे की ताकत बनीं महिलाएं: संचालन, सुरक्षा और सेवा में निभा रहीं बड़ी भूमिका
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft