दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में धर्मांतरण के मामले आए दिन सामने आ रहे है। अब पद्मनाभपुर इलाके में रविवार को धर्मांतरण कराने के मामले में हंगामा हो गया। आरोप यह कि, घर में प्रार्थना सभा के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा है, जिसकी सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और सभा को रोक दिया। इस दौरान सभा में मौजूद लोगों और बजरंग दल कार्यकर्ताओं के बीच तीखी बहस हो गई।
धर्मातरण कराने की सूचना
जानकारी के अनुसार, बाफना मंगलम के पास घर में प्रार्थना सभा आयोजित की जा रही। पड़ोसियों ने इसकी सूचना बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी। आरोप था कि, प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण कराया जा रहा है। बजरंग दल से ज्योति शर्मा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौके पर पहुंच कर नारेबाजी करने लगें। इसके अलावा हनुमान चालीसा का पाठ भी शुरू कर दिया। बजरंग दल कार्यकर्ताओं का कहना है कि, ईसाई समुदाय लगातार धर्मांतरण कराया जा रहा है।
काफी हंगामे के बाद हालात संभलें
बजरंग दल के कार्यकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि, जॉन को जिला बदर किया जाए, अन्यथा आगे प्रदर्शन उग्र किया जाएगा। साथ ही उसके बैंक डिटेल की जांच करने की भी मांग उठाई है। स्थिति को नियंत्रित करने पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन जब पुलिस पादरी को अपने साथ थाने ले जाने लगी, तो भीड़ ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को अतिरिक्त बल बुलाना पड़ा, जिसके बाद काफी देर तक हंगामा चलता रहा, दोनों पक्षों को अलग किया गया।
दुर्ग ASP सुखनंदन राठौर ने बताया कि, पुलिस टीम को प्रार्थना सभा की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर बजरंग दल और ईसाई समाज के लोग आपस में भिड़ गए और कानून-व्यवस्था की स्थिति निर्मित हो गई। दोनों पक्षों को काफी देर तक समझाने के बाद स्थिति सामान्य हुई। फिलहाल उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मामले के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
पुलिस पूछताछ के बाद बिगड़ी हालत, ग्रामीण की मौत से बवाल, हाईवे पर घंटों जाम
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft