रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अपराध का ग्राफ सबसे ज्यादा है, पूरे प्रदेश में अपहरण, हत्या, लूट और चोरी की घटनाएं रायपुर में ही हो रही है। सरकारी आंकड़ों में राजधानी में सबसे ज्यादा अपराध की घटनाएं हो रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, वर्ष 2023 से लेकर 20 जून 2025 तक के आंकड़े बताते हैं कि, राजधानी रायपुर में हत्या के 175 मामले पंजीकृत हुए। हत्या के मामलों में छत्तीसगढ़ में जशपुर दूसरे स्थान पर है, वहां इस दौरान 161 हत्याए हुई है। तीसरे स्थान पर रायगढ़ है, जहां 150 हत्याए हुई हैं। सरगुजा में 146 हत्या तो बिलासपुर में 125 हत्या की घटनाए हुई है। सबसे कम हत्या के मामले मोहला-मानपुर-अंबागढ़ में 23 है।
लूट की घटनाओं में अव्वल
रायपुर में लूट की वारदात की बात करें तो इसमें भी रायपुर अव्वल स्थान पर है। रायपुर में इस दौरान लूट के 177 वारदात हुई हैं। लूट के मामलों में दूसरे नंबर पर दुर्ग है, जहां पर लूट के 110 मामले सामने आए। तीसरे स्थान पर बिलासपुर हैं, जहां पर 107 लूट के मामलें सामने आए हैं। चौथे स्थान पर कोरबा है, जहां लूट के 58 मामलें तथा पांचवे स्थान पर रायगढ़ है, जहां लूट के 49 मामलें सामने आए। लूट के सबसे कम मामलें मोहला-मानपुर-अंबागढ़ है, जहां लूट का कोई मामला नहीं दर्ज हुआ। वहीं, नारायणपुर जिले में लूट का एक अपराध दर्ज किया गया।
राजधानी रायपुर में अपहरण
अपहरण के मामलों में भी रायपुर छत्तीसगढ़ में सबसे आगे रहा है। यहां इस दौरान अपहरण के 1223 मामलें दर्ज किए गए। इसके बाद बिलासपुर में अपहरण के 834 मामलें हैं।तीसरे स्थान पर दुर्ग है, जहां अपहरण के 651 मामलें दर्ज हुए। इसके बाद चौथे स्थान पर कोरबा है, जहां 484 मामलें दर्ज हुए है। पांचवें स्थान पर बलौदाबाजार है, जहां अपहरण के 434 मामलें दर्ज किए गए। अपहरण के सबसे कम मामलें दंतेवाड़ा में 321 दर्ज हुए है।
चोरी के मामले में भी रायपुर अव्वल
राजधानी रायपुर में चोरी के मामलों में भी छत्तीसगढ़ में अव्वल नंबर पर है, यहां इस दौरान चोरी के 3776 मामलें दर्ज किए गए है। चोरी के मामलों में बिलासपुर दूसरे नंबर पर है, यहां चोरी के 2166 मामलें तथा दुर्ग में 2028 मामलें दर्ज किए गए है।
रेप के मामले में बिलासपुर अव्वल
इसके अलावा, जनवरी 2023 से 15 जून 2025 तक रायपुर में रेप के 580 मामलें दर्ज किए गए है। इससे ज्यादा बिलासपुर में 611 रेप के मामले दर्ज हुए हैं। रेप के मामलों में बिलासपुर छत्तीसगढ़ में अग्रणी है तो रायपुर दूसरे नंबर पर है।
रेलवे की ताकत बनीं महिलाएं: संचालन, सुरक्षा और सेवा में निभा रहीं बड़ी भूमिका
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft