Sunday ,March 08, 2026
होमछत्तीसगढ़बारिश का कहर जारी, जगदलपुर में बाढ़ के पानी में कार बही, पूरा परिवार समा गया, चार लोगों की मौत...

बारिश का कहर जारी, जगदलपुर में बाढ़ के पानी में कार बही, पूरा परिवार समा गया, चार लोगों की मौत

 Newsbaji  |  Aug 27, 2025 10:08 AM  | 
Last Updated : Aug 27, 2025 10:08 AM
बाढ़ के पानी में फसी कार, पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौत
बाढ़ के पानी में फसी कार, पति-पत्नी समेत दो बच्चों की मौत

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में NH-30 पर दरभा के पास एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ, जब पूरा परिवार स्विफ्ट कार समेत बाढ़ के पानी में बह गया। 

मिली जानकारी के अनुसार, तमिलनाडु का यह परिवार बस्तर घूमने आया था। हालांकि कार में सवार ड्राइवर ने तैरकर अपनी जान बचाई, लेकिन परिवार के चार सदस्य पानी के तेज बहाव में फंस गया और पूरा परिवार पानी में डूबने से सभी की मौत हो गई। 

ASP महेश्वर नाग ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, SDRF की टीम ने देर रात कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे शवों को बाहर निकाल लिया है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। आगे पूरे घटनाक्रम की विवेचना की जा रही है।  

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft