Friday ,September 11, 2026
होमछत्तीसगढ़पुरी-भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव; जानें नई टाइमिंग...

पुरी-भुवनेश्वर जाने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 10 ट्रेनों के समय में बदलाव; जानें नई टाइमिंग

 Newsbaji  |  Sep 11, 2026 07:48 AM  | 
Last Updated : Sep 11, 2026 07:48 AM
पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव, यात्रियों के लिए जरूरी खबर
पुरी-भुवनेश्वर जाने वाली 10 ट्रेनों के समय में बदलाव, यात्रियों के लिए जरूरी खबर

रायपुर। छत्तीसगढ़ से पुरी और भुवनेश्वर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। ईस्ट कोस्ट रेलवे ने पुरी और भुवनेश्वर स्टेशन पर समाप्त होने वाली 10 ट्रेनों के आगमन समय में बदलाव किया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से संबंधित इन ट्रेनों में 9 ट्रेनें पुरी और एक ट्रेन भुवनेश्वर पहुंचती हैं। ट्रेनों की नई टाइमिंग अलग-अलग तारीखों से लागू होगी।

13 से 17 सितंबर के बीच लागू होगा बदलाव
रेलवे के अनुसार, परिचालन व्यवस्था को बेहतर बनाने और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इन ट्रेनों के अंतिम स्टेशन पर पहुंचने के समय में 5 मिनट से लेकर 45 मिनट तक का बदलाव किया गया है। यात्रियों के लिए राहत की बात यह है कि ट्रेनों के रास्ते में पड़ने वाले अन्य स्टेशनों के निर्धारित समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

पुरी पहुंचने वाली ट्रेनों की नई टाइमिंग

  • 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी उत्कल एक्सप्रेस

14 सितंबर 2026 से यह ट्रेन पुरी स्टेशन पर सुबह 3:25 बजे के बजाय 3:35 बजे पहुंचेगी। यानी इसके आगमन समय में 10 मिनट का बदलाव किया गया है।

  • 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस

14 सितंबर से पुरी पहुंचने का समय सुबह 10:00 बजे से बदलकर 10:45 बजे कर दिया गया है। इस ट्रेन के समय में 45 मिनट का बदलाव हुआ है।

  • 20862 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस

13 सितंबर से ट्रेन पुरी स्टेशन पर सुबह 6:40 बजे के बजाय 6:45 बजे पहुंचेगी।

  • 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस

13 सितंबर से पुरी पहुंचने का समय दोपहर 2:40 बजे से बदलकर 3:05 बजे किया गया है।

  • 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस

15 सितंबर से यह ट्रेन सुबह 6:35 बजे के बजाय 6:45 बजे पुरी पहुंचेगी।

  • 12844 अहमदाबाद-पुरी एक्सप्रेस

14 सितंबर से पुरी पहुंचने का समय सुबह 8:05 बजे के बजाय 8:35 बजे होगा।

  • 22828 सूरत-पुरी एक्सप्रेस

16 सितंबर से यह ट्रेन पुरी स्टेशन पर दोपहर 2:40 बजे के बजाय 3:05 बजे पहुंचेगी।

  • 20917 इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस

16 सितंबर से ट्रेन शाम 6:45 बजे के बजाय 7:00 बजे पुरी पहुंचेगी।

  • 20824 अजमेर-पुरी एक्सप्रेस

17 सितंबर से इस ट्रेन के पुरी पहुंचने का समय दोपहर 2:40 बजे से बदलकर 3:05 बजे कर दिया गया है।

LTT-भुवनेश्वर एक्सप्रेस भी बदली
पुरी जाने वाली 9 ट्रेनों के अलावा 12879 एलटीटी-भुवनेश्वर एक्सप्रेस के आगमन समय में भी बदलाव किया गया है। 13 सितंबर 2026 से यह ट्रेन भुवनेश्वर स्टेशन पर सुबह 7:00 बजे के बजाय 7:15 बजे पहुंचेगी।

रास्ते के स्टेशनों पर नहीं बदलेगा समय
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों के बीच के स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान के निर्धारित समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बदलाव केवल पुरी और भुवनेश्वर के अंतिम स्टेशन पर पहुंचने के समय में किया गया है।

ऐसे में यात्रियों को अपने बोर्डिंग स्टेशन की मौजूदा टाइमिंग के अनुसार ही यात्रा करनी होगी, जबकि पुरी या भुवनेश्वर पहुंचने वाले यात्रियों को संशोधित आगमन समय का ध्यान रखना जरूरी होगा।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft