Sunday ,May 25, 2025
होमछत्तीसगढ़टोल नाका का विरोध, पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा, बोले- जनता से हो रही अवैध वसूली, बंद कराने का लिया संकल्प...

टोल नाका का विरोध, पूर्व विधायक ने खोला मोर्चा, बोले- जनता से हो रही अवैध वसूली, बंद कराने का लिया संकल्प

 Newsbaji  |  May 25, 2025 09:50 AM  | 
Last Updated : May 25, 2025 09:50 AM
कुम्हारी टोल नाका का शुरु हुआ विरोध
कुम्हारी टोल नाका का शुरु हुआ विरोध

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कुम्हारी टोल नाका को लेकर पूर्व कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने इसे बंद कराने के लिए एक अभियान शुरु किया है। वो आम जनता से हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से  कथित अवैध टोल वसूली के विरोध में समर्थन जुटाना शुरु कर दिया है। आगे वो इसे बंद करना के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाने की तैयारी में है। 

स्कैनिंग कैमरे पर पोता काला पेंट
विकास उपाध्याय ने वहां फ्री एंट्री मार्ग पर लगे स्कैनिंग कैमरे पर काला पेंट पोतकर उसे निष्क्रिय कर दिया। उन्होंने कहा कि, जब इस मार्ग से रायपुर CG-04 और CG-07 रजिस्ट्रेशन वाले फ्री वाहनों को बिना टोल रोके निकलने देना है, तो वहां स्कैनिंग कैमरा लगाए जाने का कोई औचित्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि स्कैनिंग कैमरे के माध्यम से वाहनों के FASTag से गुपचुप तरीके से रुपए काटे जा रहे है, जो सरासर लोगों के साथ टोल प्रशासन जालसाजी कर रहा है।  

हस्ताक्षर श्रृंखला की शुरुआत
इस दौरान विकास उपाध्याय और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टोल नाका से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर, उनसे बात की और टोल वसूली के अवैध तरीकों के बारे में जानकारी दी। इस अभियान में सैकड़ों आम नागरिकों ने हस्ताक्षर कर समर्थन किया, जिन्हें न्यायालय में पेश कर अवैध टोल वसूली बंद करने की कानूनी मांग की गुजारिश की जाएगी। उन्होंने कहा, यह टोल नाका पूरी तरह से अवैध तरीके से संचालित हो रहा है।

भाजपा के संरक्षण में जिन एजेंसियों या व्यक्तियों द्वारा यह अनियमितता हो रही है, उनके खिलाफ हम न्यायालय में कानूनी कार्रवाई करेंगे। इतना ही नहीं, इस मुद्दे पर पहले ही NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर दिग्विजय सिंह से चर्चा की, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के 10 भाजपा सांसदों को भी ज्ञापन सौंपा जा चुका 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft