Saturday ,May 24, 2025
होममनोरंजनफिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर, फिल्म अभिनेता मुकुल देव का निधन, हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस...

फिल्म इंडस्ट्री से बुरी खबर, फिल्म अभिनेता मुकुल देव का निधन, हॉस्पिटल में ली अंतिम सांस

 Newsbaji  |  May 24, 2025 12:44 PM  | 
Last Updated : May 24, 2025 12:50 PM
अभिनेता मुकुन देव का निधन
अभिनेता मुकुन देव का निधन

मुबंई। अभिनेता मुकुल देव अब हमारे बीच नहीं रहे। ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर.राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता का निधन हो गया। उनकी उम्र केवल 54 वर्ष की थी। मुकुल का निधन शुक्रवार को रात में हार्ट अटैक की वजह से होने बताया जा रहा है। आखिरी बार वह फिल्म’अंत द एंड’ में अपने भाई राहुल देव के साथ नजर आए थे।

फिल्म अभिनेता मुकुल देव का 23 मई की रात को निधन हो गया। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी, जिसके चलते उनका इलाज ICU में चल रहा था। मुकुल के साथ ‘सन ऑफ सरदार’ में काम कर चुके विंदू दारा सिंह ने इस खबर की पुष्टि की है। वो भारतीय मनोरंजन उद्योग की एक जानी मानी हस्ती थे। 30 सितंबर, 1970 को दिल्ली में जन्मे मुकुल देव एक पंजाबी परिवार से थे। उनके बड़े भाई, राहुल देव भी एक प्रसिद्ध अभिनेता और पूर्व मॉडल हैं।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft