जगदलपुर/नारायणपुर। बस्तर संभाग में लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। गुरुवार को ब्रेहबेड़ा नाले में पुलिस की सरकारी बोलेरो तेज बहाव के बीच फंस गई। वाहन में सवार दो पुलिस अफसर और चालक नाले के बीच फंस गए। चालक किसी तरह वाहन से निकलकर पास के एक पेड़ पर चढ़ गया, जबकि दोनों अफसर को पुलिस और प्रशासन की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। नाले में पानी का तेज बहाव होने के कारण बचाव अभियान में काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे की कोशिश के बाद दोनों अफसरों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
सूत्रों के अनुसार, घटना के दौरान संबंधित अफसर मौके पर मौजूद रहे, लेकिन पूरे घटनाक्रम की जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई। लगातार बारिश से जिले के कई नाले और पुल-पुलियों पर पानी बह रहा है, जिससे आवागमन प्रभावित हुआ है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि, बारिश के दौरान उफनते नालों और जलभराव वाले मार्गों से गुजरने का जोखिम न उठाएं। साथ ही मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
हाथियों का आतंक, ग्रामीण पर जानलेवा हमला, 20 से अधिक हाथियों के झुंड से घंटों थमा ट्रैफिक
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft