जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में इलाज के दौरान लापरवाही का मामला सामने आया है. मरीज की उंगली जख्मी थी. निजी अस्पताल में ऑपरेशन से पहले उसे इंजेक्शन लगाया गया था. वहीं कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई. इसके बाद परिजनों ने जमकर हंगामा मचाया.
पुलिस के पास पहुंचे परिजनों ने सीएम विष्णुदेव साय से भी शिकायत कर कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया है. बता दें कि मृतक धनंजय साहू की उंगली में चोट लगी थी. उसने डॉक्टरों को दिखाया. जांजगीर के नायक मेटरनिटी एवं सर्जिकल सेंटर हॉस्पिटल के डॉक्टर ने ऑपरेशन की सलाह दी.
इसके बाद ऑपरेशन का दिन तय कर उसे भर्ती कराया गया. धनंजय के बेटे अभय ने बताया कि ऑपरेशन थियेटर में सर्जरी की तैयारी पूरी करने के बाद उनके पिता को इंजेक्शन लगाया गया था. इसके बाद उनकी हालत गंभीर होती चली गई. फिर बाद में बताया गया कि उनकी मौत हो गई है.
रिपोर्ट फाड़ने का भी आरोप
अभय ने बताया कि अस्पताल के एक स्टाफ ने एक रिपोर्ट भी फाड़ दी है. इससे आशंका जताई जा रही है कि यहां इलाज के दौरान लापरवाही हुई है. इसे छिपाने के लिए ही रिपोर्ट को फाड़ा गया है. वहीं ऑपरेशन से पहले कराई गई सभी जांच की रिपोर्ट भी नॉर्मल आने की बात अभय ने कही है और पूरे मामले में लापरवाही बरतने की शिकायत की है.
भिलाई में चला निगम का बुलडोजर: वैशाली नगर में नाली पर बने अवैध रैम्प ध्वस्त
पश्चिम बंगाल राशन घोटाला: ED की ताबड़तोड़ छापेमारी, कई ठिकानों पर जांच तेज
डॉक्टरों की चुप्पी अगर टूटी, तो ठहर जाएगी स्वास्थ्य व्यवस्था
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft