सीएम विष्णुदेव साय अभी सिविल लाइन स्थित पुराने सीएम हाउस में ही रहेंगे.
रायपुर. नवा रायपुर में नया सीएम हाउस और मंत्रियों का बंगला फिलहाल तैयार हो रहा है. शिफ्टिंग से पहले पुराने आवास उन्हें अलॉट किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में पुराने सीएम हाउस में ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रहेंगे. जबकि पूर्व सीएम भूपेश बघेल को पहले से खाली रहे बंगले में शिफ्ट किया गया है. वहीं जहां टीएस सिंहदेव रहते थे, वहां डिप्टी सीएम अरुण साव रहेंगे. पूर्व वन मंत्री मोहम्मद अकबर का बंगला टंकराम वर्मा को अलॉट हुआ है.
बता दें कि राजधानी रायपुर के सिविल लाइन में सीएम हाउस समेत अन्य मंत्रियों को अलग-अलग आवास में शिफ्ट किया जा रहा है. इसी के तहत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को यहां छत्तीसगढ़ क्लब के पास स्थित शासकीय आवास क्रमांक ई-1 अलॉट किया गया है. बहरहाल यह बंगला खाली था. वहीं विधानसभा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को शंकरनगर स्थित शासकीय आवास ए-1 बतौर स्पीकर हाउस अलॉट किया गया है.

ये हैं मंत्रियों व नेता प्रतिपक्ष का नया ठिकाना
- नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत- गांधी उद्यान के पीछे आवास क्रमांक ई-1.
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा- आवास क्रमांक सी-3. यह पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को आवंटित था.
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव- डी-8. यह पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को आवंटित था.
- स्कूल शिक्षा मंत्री बृजमोहन अग्रवाल- पुराना कमिश्नर बंगला, जहां वे पहले से रह रहे थे.
- आदिमजाति विकास मंत्री रामविचार नेताम- आवास क्रमांक सी-5, यहां पहले कवासी लखमा रहते थे.
- खाद्य मंत्री दयालदास बघेल- जेल रोड में पुराना वन संरक्षक बंगला बी-5/5. यहां पहले गुरु रुद्रकुमार रहते थे.

- वन मंत्री केदार कश्यप- फॉरेस्ट कॉलोनी राजातालाब के सी-3 व सी-4. यहां पहले पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया रहती थीं.
- वाणिज्य व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन- शंकरनगर सी-4, जहां पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे रहते थे.
- स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल- शंकरनगर में सी-2, जहां पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया रहते थे.
- वित्त मंत्री ओपी चौधरी- शंकरनगर स्थित डी 5/9. यहां पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल रहते थे.
- महिला व बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े- शंकरनगर में डी 7 व डी-8. यहां पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह टेकाम रहते थे.
- राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा- शंकरनगर में बी-5/10. यहां पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर रहते थे.