Thursday ,October 08, 2026
होमछत्तीसगढ़नवनीत चांद को JCCJ में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश उपाध्यक्ष; अमित जोगी बोले- ‘यही जुझारू जज्बा JCCJ 2.0 की जरूरत’...

नवनीत चांद को JCCJ में बड़ी जिम्मेदारी, बने प्रदेश उपाध्यक्ष; अमित जोगी बोले- ‘यही जुझारू जज्बा JCCJ 2.0 की जरूरत’

 Newsbaji  |  Oct 08, 2026 09:00 AM  | 
Last Updated : Oct 08, 2026 09:00 AM
नवनीत चांद को JCCJ ने सौंपी प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान
नवनीत चांद को JCCJ ने सौंपी प्रदेश उपाध्यक्ष की कमान

रायपुर/बस्तर। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए बस्तर के जुझारू नेता नवनीत चांद को प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ के जरिए उनकी नियुक्ति की जानकारी साझा की। अमित जोगी ने कहा कि कठिन परिस्थितियों में भी पार्टी के काम को लगातार आगे बढ़ाने वाला नवनीत चांद का जुझारू जज्बा ही आज JCCJ 2.0 की सबसे बड़ी जरूरत है।

बस्तर की जमीन से प्रदेश संगठन तक पहुंची आवाज
नवनीत चांद लंबे समय से बस्तर में गरीबों, आदिवासियों और वंचित वर्गों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। जल, जंगल और जमीन के सवालों से लेकर जनहित के विभिन्न मुद्दों तक उन्होंने सड़क से लेकर शासन-प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाई है।

बस्तर क्षेत्र में लगातार सक्रिय रहने के चलते नवनीत चांद की पहचान जमीनी स्तर पर संघर्ष करने वाले नेताओं में बनी है। अब पार्टी ने उन्हें प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारी देकर बस्तर की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी भूमिका को और व्यापक किया है।

JCCJ 2.0 को मिलेगी नई ऊर्जा?
जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुताबिक नवनीत चांद के लंबे जमीनी अनुभव और आदिवासी अंचल से मजबूत जुड़ाव का लाभ संगठन को मिलेगा। पार्टी का लक्ष्य JCCJ 2.0 को प्रदेश में मजबूत राजनीतिक विकल्प के तौर पर खड़ा करने का है और नवनीत चांद को मिली नई जिम्मेदारी इसी संगठनात्मक अभियान का हिस्सा मानी जा रही है।

कठिन दौर में पार्टी के साथ खड़े रहने वालों को तरजीह
नवनीत चांद की नियुक्ति को पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं को महत्व देने के संदेश के रूप में भी देखा जा रहा है, जिन्होंने कठिन राजनीतिक परिस्थितियों के बावजूद संगठन का साथ बनाए रखा और जनहित के मुद्दों पर सक्रियता जारी रखी।

संगठन, अब प्रदेश उपाध्यक्ष के तौर पर उनसे बस्तर के जल-जंगल-जमीन, आदिवासी अधिकार और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रदेश स्तर पर मजबूती से उठाने की भूमिका की उम्मीद की जा रही है।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft