जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के विष्णुदेव साय कैबिनेट के वरिष्ठ मंत्री केदार कश्यप पर थप्पड़ व मारपीट और गाली-गलौच के गंभीर आरोप लगे है। दरअसल, जगदलपुर सर्किट हाउस के संविदा कर्मचारी खितेंद्र पांडेय ने शिकायत दर्ज कराई है कि शनिवार शाम नाश्ता बनाने के दौरान मंत्री के सुरक्षाकर्मी उन्हें बुलाकर ले गए, जहां मंत्री ने कमरे का ताला समय पर न खुलवाने पर आग बबलूा हो गए और थप्पड़ के साथ गालियां देने लगे।
मंत्री के खिलाफ थाने में शिकायत
पीड़ित का कहना है कि वह पिछले 20 वर्षों से सर्किट हाउस में कार्यरत हैं, लेकिन ऐसा व्यवहार पहली बार झेलना पड़ा है। देर रात कोतवाली थाने में उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरु करने की बात कही है।
कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
मामले के बाद कांग्रेस पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। वहीं, पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के साथ मंत्री का यह व्यवहार बेहद ही निंदनीय है। उन्होंने आरोप लगाया कि, केदार कश्यप ने अपने पिता बलिराम कश्यप की छवि तक की परवाह नहीं की और यह उनका दंभ और अहंकार दर्शाता है।

दूसरी तरफ सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी सोशल मीडिया X पर हमला बोलते हुए लिखा कि, भाजपा सरकार के मंत्री केदार कश्यप ने बस्तर में एक कर्मचारी को मां-बहन की गालियां दीं और कालर पकड़कर पीटा है। मां की गाली देने वाले मंत्री का इस्तीफ़ा तो भाजपा को लेना ही चाहिए और सार्वजनिक रूप से माफ़ी भी मांगनी चाहिए।
वनमंत्री केदार कश्यप बोले
इस पूरे मामले को लेकर मंत्री केदार कश्यप ने सभी आरोपों से इंकार किया है। उनका साफ कहना है कि, दौरे से लौटने के बाद उन्होंने केवल कर्मचारियों को डांटा था, मारपीट और गाली-गलौज की बातें पूरी तरह झूठी और बेबुनियाद हैं।
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के पूर्व डीजीपी विश्वरंजन का निधन, पटना के मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस
दुर्ग में मक्के के खेत के बीच उग रही थी अफीम, 5-6 एकड़ में फैली अवैध खेती का भंडाफोड़
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft