Wednesday ,March 11, 2026
होमछत्तीसगढ़बस्तर में नक्सलियों को बड़ा झटका,108 नक्सली कैडरों का सरेंडर, ‘पूना मारगेम’ से लौटे मुख्यधारा में...

बस्तर में नक्सलियों को बड़ा झटका,108 नक्सली कैडरों का सरेंडर, ‘पूना मारगेम’ से लौटे मुख्यधारा में

 Newsbaji  |  Mar 11, 2026 12:33 PM  | 
Last Updated : Mar 11, 2026 12:33 PM
फाइल फोटो: जगदलपुर में ‘पूना मारगेम’ पहल के तहत 108 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, मुख्यधारा में लौटे नक्सली
फाइल फोटो: जगदलपुर में ‘पूना मारगेम’ पहल के तहत 108 माओवादी कैडरों का आत्मसमर्पण, मुख्यधारा में लौटे नक्सली

जगदलपुर। बस्तर संभाग में शांति और पुनर्वास की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। “पूना मारगेम : पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के अंतर्गत दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) के 108 नक्सली कैडरों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का फैसला किया। यह सरेंडर समाज के वरिष्ठ जनों, पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अफसरों की उपस्थिति में होने जा रहा है। 

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता
सरेंडर करने वाले कैडरों से मिली महत्वपूर्ण सूचनाओं और खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने हाल के अभियानों में नक्सल विरोधी इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी डंप बरामदगी की। इस कार्रवाई से नक्सली संगठन की गतिविधियों को बड़ा झटका लगेगा।

सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिला सहित बस्तर रेंज के विभिन्न जिलों में अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में नक्सलियों के हथियार, विस्फोटक और अन्य सामग्रियां बरामद की। इन सभी बरामद सामग्रियों को रेंज मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शित किया जाएगा।


 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft