Sunday ,March 08, 2026
होमछत्तीसगढ़महेश मिश्रा राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, ट्रैफिक मैन के नाम से है प्रसिद्ध, 15 अगस्त को मिलेगा सम्मान और प्रमोशन...

महेश मिश्रा राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित, ट्रैफिक मैन के नाम से है प्रसिद्ध, 15 अगस्त को मिलेगा सम्मान और प्रमोशन

 Newsbaji  |  Aug 11, 2025 11:31 AM  | 
Last Updated : Aug 11, 2025 11:36 AM
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरिया जिले के निवासी महेश मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 'आउट ऑफ टर्न' पदोन्नति का लाभ भी मिलेगा। बता दें कि, छत्तीसगढ़ नगर सेना से इस साल एक मात्र नायक का राष्ट्रपति पदक के लिए चयन हुआ है।

महेश मिश्रा यातायात विभाग में पुलिस कर्मी है। वो पिछले 18 वर्ष से ड्यूटी के साथ ही ट्रैफिक मैन के नाम से प्रसिद्ध हैं। वे संस्कृत, राजनीति विज्ञान एवं समाजशास्त्र विषय में स्नातकोत्तर गोल्ड मेडलिस्ट हैं। वर्तमान समय में यातायात नियमों के परिपालन संबंधी जागरुकता का अध्ययन विषय में छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले के विशेष परिपेक्ष्य में विषय पर PHD स्कॉलर भी हैं।

उनका कहना कि, जब से मैं यातायात पुलिस अधिकारी के रूप में तैनात हुआ हूं। तब से मैं जागरूकता अभियान चलाता रहा हूं। मैंने लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करने का प्रयास किया है। सामाजिक कार्य भी अधिक करने का प्रयास करते है। जिसके परिणामस्वरूप मुझे यह महान सम्मान प्राप्त हुआ है और मुझे इस पर गर्व है।

राष्ट्रपति पदक से होंगे सम्मानित
छत्तीसगढ़ के कोरिया नगर सेना में नायक (लांस नायक) के पद पर कार्यरत 'ट्रैफिक मैन' महेश मिश्रा को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2025 के मौके पर रायपुर में राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में पदक देकर सम्मानित करेंगे। इसके साथ ही उन्हें 'आउट ऑफ टर्न' प्रमोशन भी मिलेगा।

वर्ष 2022 में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज हो चुका है। स्कूल-कॉलेजों में स्वयं के खर्च पर 500 से अधिक ट्रैफिक जागरुकता कैंप लगाकर प्रशिक्षित कर चुके हैं, साथ ही इस दौरान जिला-संभाग एवं प्रदेश स्तर पर लगभग 04 लाख लोगों को यातायात के प्रति जागरुक कर चुके है। 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft