रायपुर। छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार की कैबिनेट बैठक 30 जुलाई को होने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में होगी। जिसमें चालू खरीफ सीजन में खाद, बारिश से संबंधित अन्य कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा कई महत्वपूर्ण विभागीय प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।
छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती वर्ष के आयोजन की तैयारियों पर भी चर्चा संभावित है। रजत जयंती वर्ष में 15 अगस्त से 6 फरवरी तक राज्य के सभी विभागों और मंत्रियों द्वारा अनेक कार्यक्रम आयोजित होने है। कैबिनेट बैठक में इन आयोजनों की रूपरेखा को अंतिम रूप देने की संभावना है।
साथ ही कैबिनेट में शिक्षा, स्वास्थ्य, नगरीय प्रशासन, वन विभाग और राजस्व विभाग से जुड़े कई प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है। कुछ विभागीय फेरबदल और योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर भी प्रस्ताव रखें जा सकते हैं। सभी विभागों को कैबिनेट एजेंडा प्रस्तुत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। राज्य सरकार के लिए यह बैठक राजनैतिक और प्रशासनिक दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
रेलवे की ताकत बनीं महिलाएं: संचालन, सुरक्षा और सेवा में निभा रहीं बड़ी भूमिका
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft