धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। कांग्रेस नेता और छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार सुबह दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले से जुड़ी जांच के तहत की जा रही है।
बताया जा रहा है कि ED, की टीम सुबह करीब दो अलग-अलग वाहनों से रामगोपाल अग्रवाल के निवास पर पहुंची। टीम के साथ सुरक्षा बल के जवान भी मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, जांच एजेंसी के सदस्य घर के अंदर दस्तावेजों और विभिन्न रिकॉर्ड की जांच कर रहे है।
घर में दस्तावेजों और रिकॉर्ड की पड़ताल
ED की टीम द्वारा आवास के अंदर मौजूद दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और अन्य संबंधित कागजात की जांच किए जाने की जानकारी सामने आई है। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी की गई है। हालांकि, जांच के दौरान टीम को अब तक क्या-क्या दस्तावेज या अन्य सामग्री मिली है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
जेल में हैं रामगोपाल अग्रवाल
गौरतलब है कि, कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल फिलहाल जेल में हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने उन्हें कथित छत्तीसगढ़ शराब घोटाले से जुड़े मामले में कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था। अब उनके धमतरी स्थित आवास पर हुई ED की कार्रवाई को इसी मामले की जांच से जोड़कर देखा जा रहा है।
फिलहाल, ED की टीम रामगोपाल अग्रवाल के आवास पर जांच कर रही है। कार्रवाई के संबंध में एजेंसी की ओर से विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि टीम को किन दस्तावेजों या अन्य सामग्रियों के बारे में जानकारी मिली।
ED की इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ के कथित शराब घोटाला मामले की जांच एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।
पूर्व कांग्रेस सांसद सज्जन कुमार का निधन, 1984 सिख विरोधी दंगों के मामलों में काट रहे थे उम्रकैद
महादेव ऑनलाइन बुक मामला, विकास गर्ग को 21 अगस्त तक ED रिमांड, 5 चार्जशीट में 74 आरोपी
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft