हाईकोर्ट में बड़ा फेरबदल, 56 नए सिविल जजों को मिली पहली पदस्थापना
रायपुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने न्यायिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल किया है। पीएससी के जरिए चयनित 56 नए सिविल जजों (जूनियर डिवीजन) को पहली पदस्थापना दी गई है। इसके साथ ही हायर ज्यूडिशियल सर्विस और लोअर ज्यूडिशियल सर्विस के कई न्यायिक अफसरों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश भी जारी किए गए हैं।
हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव की ओर से अलग-अलग आदेश और अधिसूचनाएं जारी की गई हैं। आदेशों के तहत प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में पदस्थ न्यायिक अफसरों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है।
29 अगस्त तक करना होगा ज्वाइन
राज्य शासन द्वारा प्रोबेशन पर नियुक्त किए गए 56 नए सिविल जजों को पहली बार न्यायिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी नव-नियुक्त अफसरों को 29 अगस्त तक अपनी नई पदस्थापना वाली जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। नए न्यायिक अफसरों की नियुक्ति से प्रदेश के विभिन्न न्यायालयों में न्यायिक कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
हायर ज्यूडिशियल सर्विस के अफसरों का तबादला
हायर ज्यूडिशियल सर्विस के पांच न्यायिक अफसरों का भी तबादला किया गया है। आदेश के मुताबिक दंतेवाड़ा परिवार न्यायालय के जज हरीश कुमार अवस्थी को प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, रायपुर पदस्थ किया गया है। वहीं, ममता पटेल को अंबिकापुर से द्वितीय अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर और ज्योति अग्रवाल को पेंड्रारोड से न्यायाधीश, राजनांदगांव नियुक्त किया गया है। वहीं नमिता मिंज भास्कर को धमतरी से तथा भूपत सिंह साहू को राजनांदगांव से अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (FTC), दंतेवाड़ा पदस्थ किया गया है।
SC-ST और POCSO विशेष अदालतों में भी नई जिम्मेदारी
रायपुर के प्रथम अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश नीरज शर्मा को SC-ST (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत रायपुर की विशेष अदालत का विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। वहीं, अंबिकापुर में कमलेश जगदल्ला को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश और स्मिता रत्नावत को अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पॉक्सो) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सिविल जज सीनियर डिवीजन में भी बदलाव
सिविल जज सीनियर डिवीजन संवर्ग में भी कई अफसरों की नई पदस्थापना की गई है। सतीश कुमार खाखा को प्रतापपुर से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) एवं प्रथम सिविल जज सीनियर डिवीजन, मुंगेली नियुक्त किया गया है। इसके अलावा भगवान दास पनिका को प्रतापपुर, श्वेता पटेल को छुईखदान, ईशान व्यास को दुर्ग और नीलेश जगदल्ला को राजनांदगांव पदस्थ किया गया है।
रवि कुमार कश्यप बने हाईकोर्ट में OSD
दुर्ग के द्वितीय अतिरिक्त जज रवि कुमार कश्यप को प्रतिनियुक्ति पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बनाया गया है। इसके साथ ही सिविल जज जूनियर डिवीजन संवर्ग के 7 न्यायिक अफसरों के तबादले भी किए गए हैं।
हाईकोर्ट के इन ताजा आदेशों से प्रदेश के न्यायिक अफसरों की पदस्थापना और जिम्मेदारियों में व्यापक बदलाव हुआ है। 56 नए सिविल जजों की नियुक्ति को प्रदेश की निचली अदालतों में न्यायिक कार्यों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
56 सिविल जजों को मिली पोस्टिंग
छत्तीसगढ़ में PSC के जरिए चयनित 56 नए सिविल जजों को पहली पदस्थापना दी गई है। नीचे सभी 56 नव-नियुक्त सिविल जजों के नाम दिए गए हैं:
| 21 |
कु. दुर्गा नंदिनी मरावी |
| 30 |
कु. रिचा रेन्नी तिग्गा |