रायपुर/भिलाई। छत्तीसगढ़ में ईडी का एक बार फिर से एक्शन देखने को मिला है। जहां दुर्ग के दीपक नगर स्थित होटल व्यवसायी और रेलवे के बड़े ठेकेदार विजय अग्रवाल के आवास पर छापेमार कार्रवाई की जा रही है।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 6 बजे ईडी के अफसर दो गाड़ियों में सवार होकर मौके पर पहुंचें। टीम ने दरवाजा खटखटाया, जहां विजय अग्रवाल के निजी सुरक्षा गार्ड ने ईडी अधिकारियों से परिचय पत्र देखने के बाद दरवाजा खोला। इसके बाद आधा दर्जन से अधिक अफसर घर के अंदर दाखिल हुए और पूरे घर को अपने नियंत्रण में ले लिया। परिवार के सदस्यों से जांच में सहयोग करने को कहा और दस्तावेजों की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। ईडी की इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।
विजय अग्रवाल दुर्ग स्टेशन के सामने स्थित होटल सागर इंटरनेशनल के संचालक हैं। होटल व्यवसाय में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। हालांकि अभी तक कार्रवाई का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
रेलवे की ताकत बनीं महिलाएं: संचालन, सुरक्षा और सेवा में निभा रहीं बड़ी भूमिका
दुर्ग में अफीम की खेती, 5.62 एकड़ में अवैध खेती का खुलासा, कीमत करीब 8 करोड़, 3 आरोपी गिरफ्तार
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft