दुर्ग। जिले के कलेक्टर अभिजीत सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पेट दर्द, चक्कर और संक्रमण की शिकायत के बाद चिकित्सकों ने एहतियात के तौर पर उन्हें ICU में रखा है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनकी स्वास्थ्य स्थिति में पहले की तुलना में सुधार हो रहा है और फिलहाल उनकी हालत बेहतर है।
पेट दर्द और बुखार के बाद अस्पताल में भर्ती
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आशीषण मिंज ने जानकारी देते हुए बताया कि, कलेक्टर अभिजीत सिंह को बीते दिन पेट दर्द, चक्कर आने और पेट में संक्रमण जैसी शिकायतें हुई थीं। शुरुआती उपचार के बाद भी बुखार आने के कारण उन्हें एहतियातन आईसीयू में भर्ती किया गया। चिकित्सकों की टीम लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रख रही है। उनकी सोनोग्राफी भी कराई गई है।
डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा इलाज
सिविल सर्जन के अनुसार, कलेक्टर की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। फिलहाल उनका इलाज जारी है और चिकित्सकों की टीम उनकी नियमित निगरानी कर रही है।
सरकारी अस्पताल में इलाज कराने की पहल चर्चा में
कलेक्टर अभिजीत सिंह का निजी अस्पताल के बजाय सरकारी जिला अस्पताल में भर्ती होकर इलाज कराना चर्चा का विषय बना हुआ है। इसे सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं पर भरोसे का सकारात्मक संदेश देने वाली पहल के रूप में देखा जा रहा है।
छत्तीसगढ़ BJP में हलचल! स्मृति ईरानी करेंगी 2028 चुनाव का शंखनाद, नेताओं से लेंगी संगठन का हिसाब
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft