Wednesday ,October 14, 2026
होमछत्तीसगढ़सुकमा में CRPF के सब इंस्पेक्टर ने सर्विस हथियार से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत...

सुकमा में CRPF के सब इंस्पेक्टर ने सर्विस हथियार से खुद को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

 Newsbaji  |  Oct 14, 2026 08:58 AM  | 
Last Updated : Oct 14, 2026 08:58 AM
CRPF उपनिरीक्षक देवानंद यादव की मौत, जांच में जुटी पुलिस
CRPF उपनिरीक्षक देवानंद यादव की मौत, जांच में जुटी पुलिस

सुकमा। जिले से एक दु:खद घटना सामने आई है। मेट्टागुड़म कैंप में तैनात केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के उपनिरीक्षक देवानंद यादव ने अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली। घटना के बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए इल्मागुड़ा कैंप ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

रात में हुई घटना
मिली जानकारी के अनुसार, घटना मध्यरात्रि करीब 12 बजे से 12:30 बजे के बीच की बताई जा रही है। 131वीं वाहिनी CRPF में पदस्थ उपनिरीक्षक देवानंद यादव ने अज्ञात कारणों से अपने सर्विस हथियार से खुद को गोली मार ली।

उपचार के दौरान तोड़ा दम
गोली चलने की आवाज सुनकर कैंप में मौजूद साथी जवान और अफसर तत्काल मौके पर पहुंचे। घायल उपनिरीक्षक को फील्ड एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक उपचार के लिए इल्मागुड़ा कैंप पहुंचाया गया। हालांकि, चिकित्सकीय प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना के कारणों की जांच जारी
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। उपनिरीक्षक ने किन परिस्थितियों में यह कदम उठाया, फिलहाल इसकी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

वहीं, मृतक के पार्थिव शरीर का पंचनामा और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे उनके गृह ग्राम भेजने की व्यवस्था की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft