Sunday ,March 08, 2026
होमछत्तीसगढ़CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली, घटनास्थल पर ही मौत, मौके से मिला सुसाइड नोट...

CRPF के जवान ने खुद को मारी गोली, घटनास्थल पर ही मौत, मौके से मिला सुसाइड नोट

 Newsbaji  |  Sep 09, 2025 01:04 PM  | 
Last Updated : Sep 09, 2025 01:12 PM
सुरक्षाकर्मी ने सर्विस राइफल से खुद को किया सूट, मौके पर मौत
सुरक्षाकर्मी ने सर्विस राइफल से खुद को किया सूट, मौके पर मौत

सुकमा। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में आए दिन सुरक्षाकर्मियो की खुदकुशी करने की घटनाएं सामने आती रहती है। एक बार फिर से CRPF के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से बीती रात खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। यह जवान इंजरम के 219 बटालियन का है। घटना की सूचना मिलते ही CRPF  के अफसर मौके पर पहुंचे। जवान ने खुदकुशी जैसा आत्मघाती कदम आखिर क्यों उठाया, उसकी जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक, घटना बीती रात करीब 10:30 बजे की है। खुदकुशी करने वाले जवान नीलेश कुमार गर्ग के पास से 6 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रथमदृष्या, मध्य प्रदेश के रहने वाले नीलेश ने अपनी ही सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है।

बस्तर में चल रहा एंटी नक्सल ऑपरेशन
दरअसल, बस्तर में नक्सलियों के खिलाफ एंटी नक्सल ऑपरेशन चलाया जा रहा है। एंटी नक्सल ऑपरेशन में CRPF व अन्य सुरक्षा बल के जवान लगे हुए हैं। ऐसे में कैंप में जवान की खुदकुशी की घटना से उनके साथी जवान सकते में हैं। 

बता दें कि, एंटी नक्सल ऑपरेशन के चलते बड़ी संख्या में नक्सली मारे जा रहे हैं। बड़ी संख्या में नक्सली सरेंडर भी कर रहे हैं। कई बार नक्सल मोर्चे पर तैनात जवान टेंशन में रहते हैं। हालांकि, इस घटना में जांच के बाद खुलासा हो पाएगा कि जवान नीलेश कुमार ने खुदकुशी क्यों की है।
 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft