Sunday ,March 08, 2026
होमछत्तीसगढ़कलेक्टर से शिकायत, भारत सरकार को चैन से न सोने देने की धमकी, जानिए आखिर क्या है मामला...

कलेक्टर से शिकायत, भारत सरकार को चैन से न सोने देने की धमकी, जानिए आखिर क्या है मामला

 Newsbaji  |  Aug 07, 2025 11:07 AM  | 
Last Updated : Aug 07, 2025 11:07 AM
छत्तीसगढ़ के जशपुर में ऐसी शिकायत, जो सुर्खियों में है।
छत्तीसगढ़ के जशपुर में ऐसी शिकायत, जो सुर्खियों में है।

जशपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर में इन दिनों के एक पत्र खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया में हो रहे पत्र में जशपुर कलेक्टर को एक लिखित शिकायत मिली है, जो सुर्खियों में बन गई है। वायरल पत्र में बकायदा कार्यालय कलेक्टर की रिसीविंग मुहर 04 अगस्त 2025 की लगी है।

पत्र के माध्यम से भारत सरकार को चुनौती
वायरल शिकायती पत्र के पीछे क्या उद्देश्य है, ये जिला प्रशासन के लिए जांच का विषय है, लेकिन इस पत्र में सीधे भारत सरकार को चैन से न सोने की बात लिखी है। सोशल मीडिया में जो पत्र वायरल हो रहा है, उसमें ये दावा किया जा रहा है कि ये पत्र कथित रूप से किसी पासन तिर्की, तहसील सन्ना, जिला जशपुर के नाम का है। इसमें एक मोबाइल नंबर भी लिखा है और पत्र में शिकायतर्ता के दस्तखत भी है।

गंभीर सवाल 
पत्र में भारत सरकार को चुनौती देते हुए कहा गया है कि, यदि उसकी डार्लिंग का भाई उसे क्यों नहीं मानता, इसकी जांच नहीं हुई तो वो चैन से सोने नहीं देगा। बड़ा सवाल यह है कि, कलेक्ट्रोरेट आफिस की गरिमा को देखते हुए, ऐसी शिकायत रिसीव कैसे हुई और पत्र पर मुहर लगाकर रिसीव किसने किया, ये गंभीर विषय है जिसकी गंभीरता से जांच होनी चाहिए। हालांकि अभी तक जिला प्रशासन ने वायरल पत्र को लेकर किसी प्रकार की कोई जानकारी मीडिया से साझा नहीं की है।  


 

TAGS
 
admin

Newsbaji

Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft