रायपुर. लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में छत्तीसगढ़ की 7 सीटों के लिए वोटिंग जारी है. दोपहर 3 बते तक प्रदेश में 58.19 प्रतिशत मतदान हो चुका है. अब भी रायगढ़ सीट में मतदान सर्वाधिक है, जहां 67.87% वोट डाले जा चुके हैं. जबकि बिलासपुर अब भी पीछे है, जहां 50.76% वोटिंग हुई है.
बता दें कि छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के तहत रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, जांजगीर, रायगढ़, कोरबा और सरगुजा लोकसभा सीटों के लिए आज वोट डाले जा रहे हैं. दोपहर तीन बजे तक की स्थिति में सर्वाधिक वोटिंग में दूसरे नंबर पर सरगुजा है, जहां 65.31% मतदान हुआ है. जबकि कम वोटिंग के मामले में बिलासपुर के बाद रायपुर का नंबर है. वहां 51.66% मतदान हुआ है.
दोपहर तीन बजे तक वोटिंग परसेंट
यहां देखें सभी सीटों पर 11 बजे तक वोटिंग परसेंट
CG POLICE में बड़ा फेरबदल: 29 निरीक्षक समेत 30 पुलिसकर्मियों का तबादला
38 लाख की ठगी, एक आरोपी गिरफ्तार, 3 महीने में पैसा डबल करने का दिया था झांसा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft