रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रहे और वर्तमान में राजनांदगांव सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार भूपेश बघेल को कांग्रेस ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी रायबरेली से इस बार चुनाव मैदान में हैं. पूर्व सीएम को यहां का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है. जबकि अमेठी सीट पर जिम्मेदारी राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को सौंपी गई है.
बता दें कि उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट न सिर्फ कांग्रेस के लिए बल्कि देशभर के लोगों के लिए हाईप्रोफाइल सीट बन चुकी है. पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पूर्व में अमेठी और केरल की वायनाड सीट से चुनाव लड़ा था.
इसमें वायनाड सीट से जीत गए थे, जबकि अमेठी में उन्हें केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से हार मिली थी. अबकी बार राहुल गांधी अमेठी की जगह रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं. चुनौतियां यहां कोई कम नहीं है. ऐसे में उनकी मजबूत टीम भी तैयार की जा रही है.
ऐसे में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम भूपेश बघेल को ये जिम्मेदारी सौंपा जाना खुद बघेल के लिए बड़ी बात है. जबकि अमेठी में इस बार स्थानीय नेता किशोरी लाल शर्मा को कांग्रेस ने टिकट दिया है. इस सीट के लिए राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलाेत को ऑर्ब्जवर नियुक्त किया गया है.
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft