रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती परीक्षा घोटाले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने गुरूवार को CGPSC की पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक और PSC के सचिव रहे पूर्व IAS जीवनलाल ध्रुव और बेटे सुमित ध्रुव समेत 5 लोगों को पकड़ा है।
जानकारी के अनुसार, आरती वासनिक के साथ ही डिप्टी कलेक्टर के रुप में चयनित सुमित ध्रुव समेत तीन अन्य से CBI की टीम ने लंबी पूछताछ की और इसके बाद हिरासत में लिया था उसके बाद गिरफ्तारी की गई।
इन सभी को शुक्रवार को विशेष न्यायालय में पेश किया। इस मामले में विस्तृत पूछताछ करने के लिए जांच एजेंसी रिमांड पर लेने की तैयारी में है। इससे पहले भी दिसंबर 2024 को CBI ने आरती वासनिक से पूछताछ की थी।
अब तक की CGPSC घोटाले की जानकारी
बता दें कि, CGPSC घोटाले में अब तक 7 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। CBI ने 18 नवंबर को तत्कालीन अध्यक्ष टामन सिंह सोनवानी और श्री बजरंग पावर एंड इस्पात के तत्कालीन निदेशक श्रवण कुमार गोयल को गिरफ्तार किया था। इसके बाद 10 जनवरी को 05 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें नितेश सोनवानी (तत्कालीन अध्यक्ष के भतीजे, डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयनित) और ललित गणवीर (तत्कालीन डिप्टी परीक्षा नियंत्रक,CGPSC) शामिल हैं।
इसके अतिरिक्त, 12 जनवरी को शशांक गोयल और भूमिका कटियार (दोनों डिप्टी कलेक्टर पद के लिए चयनित) और साहिल सोनवानी (डिप्टी एसपी पद के लिए चयनित) को गिरफ्तार किया गया। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में बंद हैं।
छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 400 किलो से अधिक गांजा जब्त, एक नाबालिग समेत 5 हिरासत में
छत्तीसगढ़ में मानसून की दस्तक के आसार, कई जिलों में बारिश और तेज अंधड़ का अलर्ट
राहुल गांधी ने की छात्र सार्थक सिद्धांत की तारीफ, CBSE OSM विवाद पर केंद्र सरकार को घेरा
Copyright © 2021 Newsbaji || Website Design by Ayodhya Webosoft